#Abhinav soni
आजकल जीमेल कौन नही जानता यह हमारे दैनिक जीवन की आवश्यकता बन चुका हैं। फिर चाहे वह कार्यक्षेत्र में हो या पठन - पाठन में। मैने इसी विषय पर एक लेख लिखा है जिस पर आपकी प्रतिक्रिया चाहता हूँ।
आज मुझे एक जीमेल से एक मेल यानी इलेक्ट्रॉनिक सन्देश आया। जिसमे लिखा हुआ था। 1 जून 2020 से अगर आपकी जीमेल आईडी 2 साल तक निष्क्रिय रही या फिर उसकी उसकी संग्रहण क्षमता यानी स्टोरेज फूल हो गयी तो उसमें मौजूद समस्त डाटा डिलीट हो जाएगा। हालाँकि इसके लिए आपको गूगल द्वारा बार - बार अनुस्मारक भेजा जाएगा आपको सचेत करने के लिए।
पर जिन लोगों ने गूगल की सदस्यता ले रखी है उन्हें इससे कोई फर्क नही पड़ेगा आपकी जानकारी के लिए यह बता दूँ, की इस सदस्यता को कुछ मूल्य चुकाकर एक निश्चित अवधि के लिए लिया जाता हैं। आमतौर पर समान्य जीमेल आईडी की संग्रहण क्षमता यानी स्टोरेज 15 जीबी होती हैं। जिन्हें और अधिक स्थान की आवश्यकता होती हैं वे इस प्लान को खरीदते हैं। तो जिन्होंने प्लान ले रखा है। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही होगी। जब तक उनके प्लान का रिन्यूअल यानी नवीनीकरण होता रहेगा। और सामान्य उपभोक्ता भी अगर इसका इस्तेमाल 2 साल की अवधि में एक बार भी कर लेता है तो उसके डाटा का अस्तित्व बचा रहेगा।
यहाँ डाटा से तात्पर्य आपकी जीमेल आईडी में मौजूद समस्त सामग्री से है, जिसमे आपकी गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज़, कॉन्टैक्ट इत्यादि शामिल हैं। तो अगर आपने भी कई जीमेल आईडी बनाकर उसमें बहुत सारी जानकारियां रखी हैं। तो कृपया सावधान हो जाइए। क्योंकि गूगल की यह नई नीति 1 जून 2020 से लागू हो जाएगी।
तो आप सभी से यह निवेदन है कि अपनी महत्वपूर्ण सामग्री का ध्यान रखिए जो शायद आपने अपने बचपन की यादें, आपका अन्य गोपनीय डेटा या आपके व्यापार अथवा अन्य किसी क्षेत्र के रिकॉर्ड के रूप में ऐसी आभासी दुनिया मे ऑनलाइन मौजूद हैं।
और अपना डेटा बचाने के लिए साल में कम से कम एक बार उस जीमेल आईडी का उपयोग कर एक वीडियो ही देख लीजिए । जिसमे आपने कभी अपना महत्वपूर्ण डाटा सहेज कर रखा है। उसे कम से कम एक बार देख लें। जिससे आपका डाटा सुरक्षित रहें।
और इसके लिए एक गूगल वन नाम की एप ज़रूर डाउनलोड कर ले ताकि आपको अपनी जीमेल आईडी की संग्रहण क्षमता के बारे में जानकारी रहे । और आप उससे सम्बंधित अनावश्यक डेटा हटाकर या फिर कही और स्थानांतरित कर के आपके महत्वपूर्ण सामग्रियों की रक्षा कर सकते हैं।
नोट - इस लेख को पढ़कर आप ज्यादा चिंता में ना आए। क्योकि समान्यतः जिस आईडी का उपयोग आप कर रहे हैं।
उसमे तब तक यह समस्या नही आने वाली जब तक आप उसे 2 साल तक उपयोग न करें । या उसकी स्टोरेज फूल न हो इसके लिए कम्पनी द्वारा भेजे गए सभी मेल्स /संदेशो को जरूर पढ़े। इसका मतलब है अगर आप उस जीमेल आईडी से अगर यूट्यूब की कोई वीडियो भी देख रहे हैं तो उस आईडी का इस्तेमाल हो रहा हैं। इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख को लिखने के पीछे मेरा मक़सद यह है कि जिन लोगों को इस विषय पर थोड़ी जानकारी नहीं है उन्हें इसकी जानकारी हो जाये और उनके द्वारा कभी न कभी सहेजा गया डाटा बच जाए ।
क्योंकि न केवल आम आदमी बल्कि शासन व प्रशासन द्वारा भी उनके कार्यों में इसका उपयोग किया जाता हैं। तो आप सभी से प्रार्थना है कि कृपया सावधानी बरतें और आँख मूंदकर ऐसी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के बजाय terms and conditions को हो सके तो जरूर पढ़ें । फिर यथोचित कदम उठाए। क्योंकि यह कुछ लोगो के लिए छोटी बात होगी पर कुछ के लिए यह बहुत बड़ी बात है।
यह लेख लिखने की दो वजह है एक तो यह बताना की टेक्नोलॉजी पर भरोसा जरूरी है पर विकल्प भी अवश्य रखें। औऱ दूसरा उन्हें आगाह करना है जिन्होंने कई जीमेल आईडी बनाकर अपनी यादे, महत्वपूर्ण दस्तावेज या अन्य कोई सामग्री गुगल पर सहेज रखी है।
मैने अपनी जानकारी के अनुसार इसमें सब कुछ लिख दिया अगर फिर भी इस लेख में कोई कमी हो तो उसे पूरा करने की आपसे अपेक्षा हैं। और अमूल्य विचारों की अभिलाषा तो आपसे है ही।
#google #technicalColonialism #technicalydictatorship #मजबूरगूगलयूजर्स
सभी जीमेल धारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना ....... Abhinav soni
Reviewed by Abhinav soni
on
12/15/2020
Rating:
Reviewed by Abhinav soni
on
12/15/2020
Rating:
