चलो चले उन्मुक्त गगन में ...



चलो चले उन्मुक्त गगन में ,

हो भागी उस महायजन में ।


चलो बसे उस महासदन में,

अनन्त हैं जो उस उपवन में ।


दे दिशा इस देह अगन को ,

हो लीन उस महापवन में ।


फिर अभिराम अनंत नयन में ...

चलो चले उन्मुक्त गगन में ... चलो चले उन्मुक्त गगन में ... Reviewed by Abhinav soni on 10/01/2023 Rating: 5

Facebook

Blogger द्वारा संचालित.